लोगों की राय

बी ए - एम ए >> एम ए सेमेस्टर-1 हिन्दी प्रथम प्रश्नपत्र - हिन्दी काव्य का इतिहास

एम ए सेमेस्टर-1 हिन्दी प्रथम प्रश्नपत्र - हिन्दी काव्य का इतिहास

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2022
पृष्ठ :200
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2677
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

हिन्दी काव्य का इतिहास

प्रश्न- रीति से अभिप्राय स्पष्ट करते हुए रीतिकाल के नामकरण पर विचार कीजिए।

उत्तर -

कृष्ण काव्यधारा का एक नया रूप रीति युग को परिलक्षित होता है। यह काल भक्तिकाल के ह्रास का युग है और कलागत दृष्टि से पर्याप्त उत्कर्ष का भी। भक्ति आन्दोलन का रूप 17वीं शताब्दी के प्रारम्भ में नष्ट हो गया था। इस युग में प्रेम और श्रृंगार भावना को श्रेय मिला। अब राधा कृष्ण सगुण ब्रह्म नहीं रहे वे मध्यकालीन मनोवृत्ति या इच्छा या वासना के प्रतीक बनकर रह गये। यह समय 1700 से 1900 तक का है। इसे रीतिकाल की संज्ञा दी गयी।

रीति से अभिप्राय - रीति शब्द से अभिप्राय है काव्य रीति या काव्य परिपाटी सामान्य अर्थ में रीति शब्द एक प्रणाली शैली अथवा पद्धति का द्योतक है। जैसे एक प्राणी रुचि भिन्नता के आधार पर वेशभूषा एवं व्यवहार आदि की विभिन्न शैलियों और प्रणालियों को ग्रहण कर व्यक्तित्व का निर्माण करता है वैसे ही काव्यकार भी भाषा की विविध प्रणालियों का अनुसरण कर काव्य रचना करता है।

संस्कृत साहित्य 'रीति' शब्द का प्रयोग विशिष्ट पद रचना के लिए किया जाता है। संस्कृत आचार्य वामन ने रीति के तीन उपभेद वैदर्भी, पंचाली और गौड़ी में वैदर्भी को बीस गुणों से सम्मानित किया। लेकिन रीतिकाल की इस रीति का सम्बन्ध इससे नहीं है। इस रीति का सम्बन्ध काव्य रीति से है। भिखारीदास ने अपने ग्रन्थ काव्य निर्णय में रीति की परिभाषा इस प्रकार दी है।

"काव्य की रीति सिखी सुकदानी, सों देखी-सुनी बहुलोक की बातें। भारतीय साहित्य शास्त्र में रीति के लिए प्रवृत्ति, मार्ग, संघटना, वृत्ति आदि शब्दों का प्रयोग भी किया जाता है। लेकिन सामान्य अर्थ में जिस प्रकार जीवन की प्रणाली मनुष्य के सांस्कृतिक अध्यवसाय की प्रतीक है, उसी प्रकार काव्य के क्षेत्र में 'कवि की रीति' उसके कलात्मक अध्यवसाय की द्योतक है।'

रीति शब्द की निष्पत्ति इस प्रकार मानी गयी है गत्यर्थक रीङ् धातु में वितन प्रत्यय से 'रीति' शब्द बना है। इसका अर्थ है मार्ग, पन्था, पद्धति, प्रणाली आदि। वस्तुतः हिन्दी के रीतिकाल का रीति शब्द एक व्यापक अर्थ का परिचय देता है जिसमें रस, अलंकार, शब्द-शक्ति, छन्द आदि आते हैं। इसी रीति शब्द के आधार पर हिन्दी साहित्य के उत्तर मध्यकाल को रीतिकाल कहा जाता है।

रीतिकाल का नामकरण - हिन्दी साहित्य के उत्तर मध्यकाल में साधारणतः शृंगारपरक लक्षण ग्रन्थों की रचना की गयी। इस काल के नामकरण के प्रश्न पर विद्वानों में मतैक्य नहीं है। इसे रीतिकाल, शृंगारकाल, कलाकाल, अलंकृतकाल आदि नाम दिये गये हैं।

 

रीतिकाल के 'रीतिकाल' नाम पर विचार - रीतिकाल एक ऐसा युग था, जिसमें श्रृंगार की प्रधानता के साथ वीर रस की रचनाएँ भी लिखी गयीं। आचार्य रामचन्द्र शुक्ल ने इस काल का समय संवत् 1700 से 1900 तक माना और इसे उत्तर मयकाल कहकर रीतिकाल संज्ञा दी। यह नाम उस काल की साहित्यिक प्रवृत्ति से स्पष्ट है। उत्तर मध्यकाल का रीतिकाल नामकरण पद्धति विशेष पर लिखने का बोलबाला था। उस समय का वातावरण ही कुछ ऐसा था कि प्रत्येक कवि ने रीति परम्परा के सचि में ढालकर ही लिखा क्योंकि तभी उसे प्रतिष्ठा प्राप्त हो सकती थी। इसी सन्दर्भ में डॉ. भागीरथ मिश्र ने कहा "उसे इस अलंकार भेद-ध्वनि आदि दर्शन के सहारे अपनी काव्य- प्रतिभा दिखाना आवश्यक था। यह युग रीति पद्धति का युग था।"

संस्कृत काव्यशास्त्र में सर्वप्रथम आचार्य वामन ने 'रीति' शब्द का प्रयोग किया था। लेकन आनंदवर्धन के ध्वनि संप्रदाय की स्थापना के बाद इसका महत्व कम हो गया। अब रीति केवल इसकी उपकारक बनकर रह गयी। हिन्दी साहित्य में रीति शब्द का अर्थ विद्यापति के समय ही एक अन्य अर्थ में होने लगा वह था काव्य रचना-पद्धति या उसका निर्देशक शास्त्र। रीतिकालीन आचार्यों ने इसी अर्थ में 'पंथ' शब्द का प्रयोग किया। यानी हिन्दी में रीतिकाव्य का अपना एक विशिष्ट अर्थ है लक्षणों के साथ अथवा अकेले उनके आधारों पर लिखा गया काव्य।

डॉ. हजारी प्रसाद द्विवेदी ने शुक्ल जी के नामकरण पर विचार करते हुए लिखा है "यहाँ आकर कविता को प्रेरणा देने वाली शक्ति अलंकार, रस और नायिका भेद हो जाते हैं। यहाँ साहित्य को गति देने में अलंकारशास्त्र का ही जोर है जिसे उस काल में रीति, कवित्त रीति या सुकवि रीति कहने लगे थे। सम्भवतः इन्हीं शब्दों से प्रेरणा पाकर शुक्ल जी में इस श्रेणी की रचनाओं को रीतिकाव्य कहा '

आचार्य शुक्ल का कथन है कि जिस कालखण्ड के भीतर किसी विशेष प्रकार की रचनाओं की प्रचुरता दिखाई पड़े, वह एक अलग काल माना जाना चाहिए और उस काल का नामकरण उन्हीं रचनाओं के स्वरूप के आधार पर किया जाना चाहिए।

इस प्रकार प्रत्येक काल का एक निर्दिष्ट लक्षण बताया जा सकता है, दूसरी बात है, ग्रन्थों की प्रसिद्धि। जिस काल के भीतर जिस तरह के ग्रन्थ अधिक पाये जायें, उसी प्रकार की रचना पद्धति उस काल की मानी जायेगी। किन्तु यदि कुछ अप्रसिद्ध रचनाएं भी किसी कोने में मिल जायें, तो उन रचनाओं को अधिक महत्व नहीं देना चाहिए। इन्हीं सिद्धान्तों के आधार पर शुक्ल जी ने इस काल को रीतिकाल की संज्ञा दी। आचार्य शुक्ल ने केवल उन्हीं कवियों को रीतिकालीन कवि नहीं माना, जो रीति रचयिता थे, उन्होंने उनको भी रीतिकालीन कवि माना, जो रीति के बन्धन में थे। आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी, डॉ. नगेन्द्र, डॉ. भागीरथ मिश्र और डॉ. लक्ष्मीसागर वार्ष्णेय आदि विद्वान भी इस युग को रीतिकाल कहना ही उचित समझते हैं।

मिश्र बन्धुओं ने इस काल का नाम अलंकृत काल रखा, जबकि उन्होंने स्वयं रीतिकालीन कवियों के ग्रन्थो, रीतिग्रन्थ और उनके विवेचन को रीति कथन कहा। उनके अनुसार इस काल के कवि कविता को छन्दों और अलंकारों से ढक देना चाहते थे। इसी कारण इस काल की कविता में अलंकारों की प्रधानता आ गयी है। उन्होंने अलंकारों का प्रयोग भावानुभूति को ऊँचा उठाने के लिए नहीं किया, अपितु उन्होंने अलंकारों को साध्य माना है। अलंकारों को प्रकट करना ही उनका मुख्य ध्येय था। भाव - सौन्दर्य की ओर उनका ध्यान नहीं गया। अलंकृतकाल नाम को ध्यानपूर्वक देखने के पश्चात् हम इस निश्चय पर पहुँचते हैं कि यह नामकरण भी ठीक नहीं है। डॉ. रमाशंकर रसाल ने इसे कला काल कहा है। वस्तुतः इन दोनों नामों से इस काल की सामान्य प्रवृत्तियों का बोध नहीं होता। रीतिकाल की सर्वमान्य प्रवृत्ति रीति परम्परा है। इन दोनों नामों से उसकी सर्वथा उपेक्षा हो जाती है। साथ ही अलंकृत या अलंकरण से यह स्पष्ट हो जाता है कि ऐसी कविता जिसमें अलंकारों का प्रधान्य हो या ऐसी कविता जिसमें अलंकरण पर अधिक बल दिया गया हो। ये दोनों प्रकार की कल्पनाएँ सार्थक प्रतीत नहीं होती। यदि यह मान लिया जाये कि प्रस्तुत काल में अलंकारों का लक्षणोदाहरण द्वारा निरूपण हुआ अथवा उसे अलंकृत काल की संज्ञा से अभिहित किया जाये तो भी संगत नहीं। वस्तुतः अलंकारों के साथ-साथ काव्य के अन्य अंगों का भी इस काल में निरूपण हुआ।

आचार्य विश्वनाथ प्रसाद मिश्र ने अनेक तर्कों द्वारा विवेच्य काल का नाम श्रृंगारकाल सिद्ध किया है। शृंगार रस की प्रमुखता को लक्ष्य में रखकर उन्होंने रीतिकाल को शृंगार काल कहा। इस सम्बन्ध में इतना ही कह देना काफी है कि रीतिकालीन कवियों ने समूचे अंगों का सम्यक् विवेचन किया है। सम्पूर्ण रीतिकालीन कविता के विहंगम अवलोकन के बाद कहा जा सकता है कि तत्कालीन कृतियों में ऐसी परिपाटी नहीं है। लेकिन श्रृंगार की प्रधानता इस काल में निश्चित है। लेकिन यह स्वतन्त्र नहीं, सर्वत्र रीति पर आश्रित है।

असल में, आचार्य शुक्ल ने रीतिकाल की शृंगार काल मानने की इस वाक्य में छूट दे दी थी - "वास्तव में शृंगार और वीर इन्हीं दो रसों की कविता इस काल में हुई। प्रधानता श्रृंगार काल कहे तो, कह सकता है।' किन्तु मिश्र जी का श्रृंगार काल नामकरण भी ठीक नहीं जंचता। इस काल के कवियों ने केवल रीति को स्थायी भाव मानकर उसी के संचारी विभाव और अनुभावों का प्रयोग कर श्रृंगार रस की ही रचना नहीं की अपितु उन्होंने काव्य के अन्य अंगों अर्थात् अलंकार इत्यादि पर भी ध्यान दिया है। श्रृंगारिकता की प्रवृत्ति का हिन्दी साहित्य पर प्रभाव पड़ा, किन्तु इसी आधार पर इस काल की श्रृंगारकाल कह दिया जाये, तो ठीक नहीं लगता। आदिकाल और भक्तिकाल में भी शृंगारिकता की रचनाएँ होती रहीं, किन्तु इनमें किसी भी काल को शृंगारकाल नहीं कहा, तो फिर इसे ही क्यों कहें? दूसरी बात एक और विद्वान ने इस काल की रचनाओं को तीन भागों में बाँटा है -

(1) रीतिबद्ध,
(2) रीतिसिद्ध,
(3) रीतिमुक्त।

इस प्रकार हम देखते हैं कि रीति शब्द का प्रभाव प्रत्यक्ष अथवा परोक्ष रूप से सभी कवियों पर है। रीतिबद्ध कवियों ने तो अपनी रचनाओं में लक्षणों का प्रतिपादन किया है और रीतिसिद्ध कवियों की रचनाओं में परोक्ष रूप से यह रीति परिपाटी कम कर रही है। रीतिमुक्त कवियों में भी कोई न कोई विशिष्ट पद रचना शैली कार्य कर रही है। इस कारण इस काल को शृंगारकाल न कहकर रीतिकाल कहना ही अधिक युक्तिसंगत है। डॉ. सुधाकर के शब्दों में "रीत - परम्परा का प्रभाव प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से सर्वोपरि है। रीतिबद्ध कवियों ने अपने लक्षण ग्रन्थों में सक्षात् रूप से रीति परम्परा का निर्वाह किया। रीतिसिद्ध कवियों की रचनाओं में अप्रत्यक्ष रूप से रीति परिपाटी रही। रीतिमुक्त कवियों में भी एक प्रकार की कवितापूर्ण पद रचना का वैशिष्ट्य मिलती है। इस प्रकार सम्पूर्ण रीति साहित्य में भी सीधे या टेढ़े-मेढ़े रीति परम्परा चक्कर लगाती दिखती है।

इस प्रकार रीतिकाल की सभी प्रवृत्तियों तथा परिस्थितियों को ध्यान में रखकर हम आचार्य रामचन्द्र शुक्ल के नामकरण रीतिकाल से सहमत हैं। अलंकृतकाल, कलाकाल, श्रृंगार इस काल की आन्तरिक प्रवृत्ति का द्योतन नहीं कर सकते। शुक्ल जी रीति का अर्थ काव्यांग निरूपण की शास्त्रीय पद्धति और काव्य-रचना शैली इन दोनों अर्थों में ही प्रयोग किया था। रीतिकाल पर एक आक्षेप यह भी लगाया जाता है कि इसमें रीतिमुक्त कवियों की कविता का समावेश नहीं हो सकता, किन्तु रीति शब्द को इसके व्यापक अर्थ में ग्रहण कर लिया जाये, तो ये कवि भी इस परिधि में आ जाते हैं। अंत में हम डॉ. भागीरथ मिश्र के निष्कर्ष को अपना निष्कर्ष मानते हुए, उन्हीं के शब्दों में कह सकते हैं "कलाकाल कहने से कवियों की रसिकता की उपेक्षा होती है। श्रृंगारकाल कहने से वीर रस और राज प्रशंसा की, रीतिकाल कहने में प्रायः कोई भी महत्वपूर्ण वस्तुगत विशेषता उपेक्षित नहीं होती और प्रमुख प्रकृति सामने आ जाती है। यह गुण रीति-पद्धति का युग था। यह धारणा वास्तविक रूप से सही है। अतः रीतिकाल का नाम 'रीतिकाल' उपर्युक्त और समीचीन है।

...Prev | Next...

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

    अनुक्रम

  1. प्रश्न- इतिहास क्या है? इतिहास की अवधारणा को स्पष्ट कीजिए।
  2. प्रश्न- हिन्दी साहित्य का आरम्भ आप कब से मानते हैं और क्यों?
  3. प्रश्न- इतिहास दर्शन और साहित्येतिहास का संक्षेप में विश्लेषण कीजिए।
  4. प्रश्न- साहित्य के इतिहास के महत्व की समीक्षा कीजिए।
  5. प्रश्न- साहित्य के इतिहास के महत्व पर संक्षिप्त प्रकाश डालिए।
  6. प्रश्न- साहित्य के इतिहास के सामान्य सिद्धान्त का संक्षेप में वर्णन कीजिए।
  7. प्रश्न- साहित्य के इतिहास दर्शन पर भारतीय एवं पाश्चात्य दृष्टिकोण का संक्षेप में वर्णन कीजिए।
  8. प्रश्न- हिन्दी साहित्य के इतिहास लेखन की परम्परा का विश्लेषण कीजिए।
  9. प्रश्न- हिन्दी साहित्य के इतिहास लेखन की परम्परा का संक्षेप में परिचय देते हुए आचार्य शुक्ल के इतिहास लेखन में योगदान की समीक्षा कीजिए।
  10. प्रश्न- हिन्दी साहित्य के इतिहास लेखन के आधार पर एक विस्तृत निबन्ध लिखिए।
  11. प्रश्न- इतिहास लेखन की समस्याओं के परिप्रेक्ष्य में हिन्दी साहित्य इतिहास लेखन की समस्या का वर्णन कीजिए।
  12. प्रश्न- हिन्दी साहित्य इतिहास लेखन की पद्धतियों पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
  13. प्रश्न- सर जार्ज ग्रियर्सन के साहित्य के इतिहास लेखन पर संक्षिप्त चर्चा कीजिए।
  14. प्रश्न- नागरी प्रचारिणी सभा काशी द्वारा 16 खंडों में प्रकाशित हिन्दी साहित्य के वृहत इतिहास पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
  15. प्रश्न- हिन्दी भाषा और साहित्य के प्रारम्भिक तिथि की समस्या पर संक्षेप में प्रकाश डालिए।
  16. प्रश्न- साहित्यकारों के चयन एवं उनके जीवन वृत्त की समस्या का इतिहास लेखन पर पड़ने वाले प्रभाव का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।
  17. प्रश्न- हिन्दी साहित्येतिहास काल विभाजन एवं नामकरण की समस्या का वर्णन कीजिए।
  18. प्रश्न- हिन्दी साहित्य के इतिहास का काल विभाजन आप किस आधार पर करेंगे? आचार्य शुक्ल ने हिन्दी साहित्य के इतिहास का जो विभाजन किया है क्या आप उससे सहमत हैं? तर्कपूर्ण उत्तर दीजिए।
  19. प्रश्न- हिन्दी साहित्य के इतिहास में काल सीमा सम्बन्धी मतभेदों का विस्तारपूर्वक वर्णन कीजिए।
  20. प्रश्न- काल विभाजन की उपयोगिता पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
  21. प्रश्न- काल विभाजन की प्रचलित पद्धतियों को संक्षेप में लिखिए।
  22. प्रश्न- रासो काव्य परम्परा में पृथ्वीराज रासो का स्थान निर्धारित कीजिए।
  23. प्रश्न- रासो शब्द की व्युत्पत्ति बताते हुए रासो काव्य परम्परा की विवेचना कीजिए।
  24. प्रश्न- निम्नलिखित पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए - (1) परमाल रासो (3) बीसलदेव रासो (2) खुमान रासो (4) पृथ्वीराज रासो
  25. प्रश्न- रासो ग्रन्थ की प्रामाणिकता पर संक्षिप्त प्रकाश डालिए।
  26. प्रश्न- विद्यापति भक्त कवि है या शृंगारी? पक्ष अथवा विपक्ष में तर्क दीजिए।
  27. प्रश्न- "विद्यापति हिन्दी परम्परा के कवि है, किसी अन्य भाषा के नहीं।' इस कथन की पुष्टि करते हुए उनकी काव्य भाषा का विश्लेषण कीजिए।
  28. प्रश्न- विद्यापति का जीवन-परिचय देते हुए उनकी रचनाओं पर संक्षिप्त प्रकाश डालिए।
  29. प्रश्न- लोक गायक जगनिक पर प्रकाश डालिए।
  30. प्रश्न- अमीर खुसरो के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालिए।
  31. प्रश्न- अमीर खुसरो की कविताओं में व्यक्त राष्ट्र-प्रेम की भावना लोक तत्व और काव्य सौष्ठव पर प्रकाश डालिए।
  32. प्रश्न- चंदबरदायी का जीवन परिचय लिखिए।
  33. प्रश्न- अमीर खुसरो का संक्षित परिचय देते हुए उनके काव्य की विशेषताओं एवं पहेलियों का उदाहरण प्रस्तुत कीजिए।
  34. प्रश्न- अमीर खुसरो सूफी संत थे। इस आधार पर उनके व्यक्तित्व के विषय में आप क्या जानते हैं?
  35. प्रश्न- अमीर खुसरो के काल में भाषा का क्या स्वरूप था?
  36. प्रश्न- विद्यापति की भक्ति भावना का विवेचन कीजिए।
  37. प्रश्न- हिन्दी साहित्य की भक्तिकालीन परिस्थितियों की विवेचना कीजिए।
  38. प्रश्न- भक्ति आन्दोलन के उदय के कारणों की समीक्षा कीजिए।
  39. प्रश्न- भक्तिकाल को हिन्दी साहित्य का स्वर्णयुग क्यों कहते हैं? सकारण उत्तर दीजिए।
  40. प्रश्न- सन्त काव्य परम्परा में कबीर के योगदान को स्पष्ट कीजिए।
  41. प्रश्न- मध्यकालीन हिन्दी सन्त काव्य परम्परा का उल्लेख करते हुए प्रमुख सन्तों का संक्षिप्त परिचय दीजिए।
  42. प्रश्न- हिन्दी में सूफी प्रेमाख्यानक परम्परा का उल्लेख करते हुए उसमें मलिक मुहम्मद जायसी के पद्मावत का स्थान निरूपित कीजिए।
  43. प्रश्न- कबीर के रहस्यवाद की समीक्षात्मक आलोचना कीजिए।
  44. प्रश्न- महाकवि सूरदास के व्यक्तित्व एवं कृतित्व की समीक्षा कीजिए।
  45. प्रश्न- भक्तिकाल की प्रमुख प्रवृत्तियाँ या विशेषताएँ बताइये।
  46. प्रश्न- भक्तिकाल में उच्चकोटि के काव्य रचना पर प्रकाश डालिए।
  47. प्रश्न- 'भक्तिकाल स्वर्णयुग है।' इस कथन की मीमांसा कीजिए।
  48. प्रश्न- जायसी की रचनाओं का संक्षेप में उल्लेख कीजिए।
  49. प्रश्न- सूफी काव्य का संक्षिप्त परिचय दीजिए।
  50. प्रश्न- निम्नलिखित पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए -
  51. प्रश्न- तुलसीदास कृत रामचरितमानस पर संक्षिप्त टिप्पणी कीजिए।
  52. प्रश्न- गोस्वामी तुलसीदास के जीवन चरित्र एवं रचनाओं का संक्षेप में वर्णन कीजिए।
  53. प्रश्न- प्रमुख निर्गुण संत कवि और उनके अवदान विवेचना कीजिए।
  54. प्रश्न- कबीर सच्चे माने में समाज सुधारक थे। स्पष्ट कीजिए।
  55. प्रश्न- सगुण भक्ति धारा से आप क्या समझते हैं? उसकी दो प्रमुख शाखाओं की पारस्परिक समानताओं-असमानताओं की उदाहरण सहित व्याख्या कीजिए।
  56. प्रश्न- रामभक्ति शाखा तथा कृष्णभक्ति शाखा का तुलनात्मक विवेचन कीजिए।
  57. प्रश्न- हिन्दी की निर्गुण और सगुण काव्यधाराओं की सामान्य विशेषताओं का परिचय देते हुए हिन्दी के भक्ति साहित्य के महत्व पर प्रकाश डालिए।
  58. प्रश्न- निर्गुण भक्तिकाव्य परम्परा में ज्ञानाश्रयी शाखा के कवियों के काव्य की प्रमुख प्रवृत्तियों पर प्रकाश डालिए।
  59. प्रश्न- कबीर की भाषा 'पंचमेल खिचड़ी' है। सउदाहरण स्पष्ट कीजिए।
  60. प्रश्न- निर्गुण भक्ति शाखा एवं सगुण भक्ति काव्य का तुलनात्मक विवेचन कीजिए।
  61. प्रश्न- रीतिकालीन ऐतिहासिक, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं राजनैतिक पृष्ठभूमि की समीक्षा कीजिए।
  62. प्रश्न- रीतिकालीन कवियों के आचार्यत्व पर एक समीक्षात्मक निबन्ध लिखिए।
  63. प्रश्न- रीतिकालीन प्रमुख प्रवृत्तियों की विवेचना कीजिए तथा तत्कालीन परिस्थितियों से उनका सामंजस्य स्थापित कीजिए।
  64. प्रश्न- रीति से अभिप्राय स्पष्ट करते हुए रीतिकाल के नामकरण पर विचार कीजिए।
  65. प्रश्न- रीतिकालीन हिन्दी कविता की प्रमुख प्रवृत्तियों या विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।
  66. प्रश्न- रीतिकालीन रीतिमुक्त काव्यधारा के प्रमुख कवियों का संक्षिप्त परिचय इस प्रकार दीजिए कि प्रत्येक कवि का वैशिष्ट्य उद्घाटित हो जाये।
  67. प्रश्न- आचार्य केशवदास का संक्षिप्त जीवन परिचय देते हुए उनकी काव्यगत विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।
  68. प्रश्न- रीतिबद्ध काव्यधारा और रीतिमुक्त काव्यधारा में भेद स्पष्ट कीजिए।
  69. प्रश्न- रीतिकाल की सामान्य विशेषताएँ बताइये।
  70. प्रश्न- रीतिमुक्त कवियों की विशेषताएँ बताइये।
  71. प्रश्न- रीतिकाल के नामकरण पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
  72. प्रश्न- रीतिकालीन साहित्य के स्रोत को संक्षेप में बताइये।
  73. प्रश्न- रीतिकालीन साहित्यिक ग्रन्थों का संक्षिप्त परिचय दीजिए।
  74. प्रश्न- रीतिकाल की सांस्कृतिक परिस्थितियों पर प्रकाश डालिए।
  75. प्रश्न- बिहारी के साहित्यिक व्यक्तित्व की संक्षेप मे विवेचना कीजिए।
  76. प्रश्न- रीतिकालीन आचार्य कुलपति मिश्र के साहित्यिक जीवन का संक्षिप्त परिचय दीजिए।
  77. प्रश्न- रीतिकालीन कवि बोधा के कवित्व पर प्रकाश डालिए।
  78. प्रश्न- रीतिकालीन कवि मतिराम के साहित्यिक जीवन पर प्रकाश डालिए।
  79. प्रश्न- सन्त कवि रज्जब पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।
  80. प्रश्न- आधुनिककाल की सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक पृष्ठभूमि, सन् 1857 ई. की राजक्रान्ति और पुनर्जागरण की व्याख्या कीजिए।
  81. प्रश्न- हिन्दी नवजागरण की अवधारणा को स्पष्ट कीजिए।
  82. प्रश्न- हिन्दी साहित्य के आधुनिककाल का प्रारम्भ कहाँ से माना जाये और क्यों?
  83. प्रश्न- आधुनिक काल के नामकरण पर प्रकाश डालिए।
  84. प्रश्न- भारतेन्दुयुगीन कविता की प्रमुख प्रवृत्तियों की सोदाहरण विवेचना कीजिए।
  85. प्रश्न- भारतेन्दु युगीन काव्य की भावगत एवं कलागत सौन्दर्य का वर्णन कीजिए।
  86. प्रश्न- भारतेन्दु युग की समय सीमा एवं प्रमुख साहित्यकारों का संक्षिप्त परिचय दीजिए।
  87. प्रश्न- भारतेन्दुयुगीन काव्य की राजभक्ति पर प्रकाश डालिए।
  88. प्रश्न- भारतेन्दुयुगीन काव्य का संक्षेप में मूल्यांकन कीजिए।
  89. प्रश्न- भारतेन्दुयुगीन गद्यसाहित्य का संक्षेप में मूल्यांकान कीजिए।
  90. प्रश्न- भारतेन्दु युग की विशेषताएँ बताइये।
  91. प्रश्न- द्विवेदी युग का परिचय देते हुए इस युग के हिन्दी साहित्य के क्षेत्र में योगदान की समीक्षा कीजिए।
  92. प्रश्न- द्विवेदी युगीन काव्य की विशेषताओं का सोदाहरण मूल्यांकन कीजिए।
  93. प्रश्न- द्विवेदी युगीन हिन्दी कविता की प्रमुख विशेषताएँ लिखिए।
  94. प्रश्न- द्विवेदी युग की छः प्रमुख विशेषताएँ बताइये।
  95. प्रश्न- द्विवेदीयुगीन भाषा व कलात्मकता पर प्रकाश डालिए।
  96. प्रश्न- छायावाद का अर्थ और स्वरूप परिभाषित कीजिए तथा बताइये कि इसका उद्भव किस परिवेश में हुआ?
  97. प्रश्न- छायावाद के प्रमुख कवि और उनके काव्यों पर प्रकाश डालिए।
  98. प्रश्न- छायावादी काव्य की मूलभूत विशेषताओं को स्पष्ट कीजिए।
  99. प्रश्न- छायावादी रहस्यवादी काव्यधारा का संक्षिप्त उल्लेख करते हुए छायावाद के महत्व का मूल्यांकन कीजिए।
  100. प्रश्न- छायावादी युगीन काव्य में राष्ट्रीय काव्यधारा का संक्षिप्त परिचय दीजिए।
  101. प्रश्न- 'कवि 'कुछ ऐसी तान सुनाओ, जिससे उथल-पुथल मच जायें। स्वच्छन्दतावाद या रोमांटिसिज्म किसे कहते हैं?
  102. प्रश्न- छायावाद के रहस्यानुभूति पर प्रकाश डालिए।
  103. प्रश्न- छायावादी काव्य में अभिव्यक्त नारी सौन्दर्य एवं प्रेम चित्रण पर टिप्पणी कीजिए।
  104. प्रश्न- छायावाद की काव्यगत विशेषताएँ बताइये।
  105. प्रश्न- छायावादी काव्यधारा का क्यों पतन हुआ?
  106. प्रश्न- प्रगतिवाद के अर्थ एवं स्वरूप को स्पष्ट करते हुए प्रगतिवाद के राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक तथा साहित्यिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालिए।
  107. प्रश्न- प्रगतिवादी काव्य की प्रमुख प्रवृत्तियों का वर्णन कीजिए।
  108. प्रश्न- प्रयोगवाद के नामकरण एवं स्वरूप पर प्रकाश डालते हुए इसके उद्भव के कारणों का विश्लेषण कीजिए।
  109. प्रश्न- प्रयोगवाद की परिभाषा देते हुए उसकी साहित्यिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालिए।
  110. प्रश्न- 'नयी कविता' की विशेषताओं का वर्णन कीजिए।
  111. प्रश्न- समसामयिक कविता की प्रमुख प्रवृत्तियों का समीक्षात्मक परिचय दीजिए।
  112. प्रश्न- प्रगतिवाद का परिचय दीजिए।
  113. प्रश्न- प्रगतिवाद की पाँच सामान्य विशेषताएँ लिखिए।
  114. प्रश्न- प्रयोगवाद का क्या तात्पर्य है? स्पष्ट कीजिए।
  115. प्रश्न- प्रयोगवाद और नई कविता क्या है?
  116. प्रश्न- 'नई कविता' से क्या तात्पर्य है?
  117. प्रश्न- प्रयोगवाद और नयी कविता के अन्तर को स्पष्ट कीजिए।
  118. प्रश्न- समकालीन हिन्दी कविता तथा उनके कवियों के नाम लिखिए।
  119. प्रश्न- समकालीन कविता का संक्षिप्त परिचय दीजिए।

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book